दिल्ली(DELHI):दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, मणिपुर पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के जॉइंट ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है।
प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन KCP के लीडर हाओबिजम दिलीप सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी राजधानी में एक गोपनीय बैठक के लिए आया था।
गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए, जिसके आधार पर मणिपुर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किए गए हैं।
सुरक्षा एजेंसियां अब आरोपी के नेटवर्क और उसके संपर्कों की जांच में जुटी हैं।
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ UAPA समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
इस कार्रवाई को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

