स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम को 2-1 से हरा दिया. इसके साथ स्पेन 2010 के बाद पहली बार FIFA वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई. जहां अब उनका मुकाबला 15 जुलाई को फ्रांस से होगा.
स्पेन ने 30वें मिनट में पहला गोल किया, लेकिन ये बेल्जियम ने 41वें मिनट में बराबरी का गोल करके मैच रोमांच ला दिया. इसके साथ ही FIFA वर्ल्ड कप में स्पेन के लगातार छह क्लीन शीट का सिलसिला खत्म हो गया. स्पेन ने इस साल के टूर्नामेंट के अपने शुरुआती पांच मैचों में कोई गोल नहीं खाया था, और गोलकीपर उनाई सिमोन ने कतर वर्ल्ड कप से लेकर अब तक 650 मिनट तक कोई गोल नहीं होने दिया था, जो एक रिकॉर्ड है. यह सिलसिला तब अचानक टूट गया जब डे केटेलेरे ने कुबारसी को पीछे छोड़ते हुए टिमोथी कास्टाग्ने के क्रॉस पर हेडर से गोल करके बेल्जियम के लिए बराबरी का गोल किया.
पहले हाफ में दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर रहने के बाद ऐसा लग रहा था की मैच एक्स्ट्रा टीम में चला जाएगा, क्योंकि दूसरे हाफ के आखिर तक कोई टीम गोल नहीं कर सकी थी. लेकिन स्पेन के सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी मिकेल मेरिनो ने 88वें मिनट में निर्णायक गोल किया.
सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर आने के ठीक दो मिनट बाद. बेल्जियम के सब्स्टीट्यूट गोलकीपर सेने लैमेंस पाउ कुबारसी के लॉन्ग-रेंज शॉट को पकड़ नहीं पाए, जिससे स्पेनिश मिडफील्डर को करीब से ढीली गेंद पर गोल करने का मौका मिल गया. जिसके साथ स्पेन ने 2-1 की जीत दर्ज करके 2010 में दक्षिण अफ्रीका में ट्रॉफी जीतने के बाद पहली बार वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में वापसी की.
इस जीत के साथ रेगुलर टाइम (90 मिनट) में स्पेन मार्च 2023 से लगातार 37 मैचों में अजेय रहा, जबकि बेल्जियम का लगातार 18 मैचों तक अजेय रहने का सिलसिला टूट गया.
टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच खेला जाएगा. जो भारतीय समय के अनुसार 12 जुलाई को रात 2:30 बजे शुरू होगा.

