महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार के साथ गुरुद्वारा माता साहिब कौर में माथा टेकने पहुंचे थे।
इसी दौरान एक निहंग ने कृपाण से उन पर हमला कर दिया। हमले में सुखबीर सिंह बादल के बाएं हाथ में चोट लगी है।
पुलिस अधिकारी भी घायल
घटना के तुरंत बाद बादल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है।
बहस के बाद हुआ हमला
बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर बहस के दौरान निहंग ने कृपाण से बादल पर वार किया। हालांकि, हमले की पूरी वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नांदेड़ पुलिस ने क्या कहा?
नांदेड़ पुलिस के मुताबिक, पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ के गुरुद्वारे के अंदर एक निहंग ने हमला किया. हमले में उनके हाथ में चोट लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.
पुलिस ने घटना के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. मामले की जांच की जा रही है और हमले के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है.
पहले भी हो चुका है बादल पर हमला
बता दें कि इससे पहले भी बादल पर हमला हो चुका है. साल 2024 के दिसंबर में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में पूर्व डिप्टी सीएम पर गोली चली थी.

