धनबाद(DHANBAD): सिंदरी नगर में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा BLA-2 प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राज बिहारी यादव ने की।कार्यक्रम की शुरुआत में सिंदरी नगर कांग्रेस की नवगठित कमिटी के पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष संतोष सिंह द्वारा पद का पत्र वितरण किया गया तथा सभी को संगठन के प्रति निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई।प्रशिक्षण सत्र में मुख्य प्रशिक्षक डॉ संतोष राय ने SIR से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने सभी नियुक्त BLA-2 कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि हर परिस्थिति में सही मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में पंजीकृत होना सुनिश्चित करें तथा किसी भी विशेष परिस्थिति में तुरंत जिला कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त करें।इस दौरान जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने अपने संबोधन में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व वाली मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रही है और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेरोजगारी, महंगाई और युवाओं के भविष्य जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल रही है।उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ही वह ताकत है जो आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाती है और देश में सामाजिक न्याय एवं विकास की असली दिशा दिखाती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक मजबूत संगठन तैयार करें और जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों की सच्चाई उजागर करें।साथ ही उन्होंने सिंदरी क्षेत्र के युवाओं के रोजगार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि आने वाले दिनों में जिला कांग्रेस, नगर के सभी साथियों के साथ मिलकर रोजगार सृजन के लिए ठोस पहल करेगी।कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष राहुल राज ने किया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें अजय सिंह, संतोष चौधरी, सुखदेव हांसदा, विदेशी सिंह, शियाकांत दुबे, सत्यदेव सिंह, ओमप्रकाश, हरिश्चंद्र दुबे, प्रशांत दुबे, पूर्णेन्दु सिंह, मनोज घोष, सतेंद्र सिंह, मो. हाकिम, सुबोध पांडे, मुन्ना यादव, शैलेश पंडित, नकुल वर्मा, मुकेश पांडेय, आशीष मंडल, ललन ठाकुर, शिव कुमार यादव, मो. राही, मंजूर अहमद सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।कार्यक्रम में सिंदरी नगर के सभी 56 बूथों के BLA-2 कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति रही, जिससे संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावी तैयारियों को नई दिशा मिली।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

