भाजपा रखती है दोहरी चरित्र नहीं चाहती धनबाद का विकास…

भाजपा रखती है दोहरी चरित्र नहीं चाहती धनबाद का विकास…

धनबाद(DHANBAD): झामुमो महानगर प्रवक्ता आकाश रवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि, देश में भाजपा की सरकार है ओर धनबाद में भाजपाइयों के द्वारा आज धरना दिया जा रहा जो की हास्यपद विषय है, एयरपोर्ट बनाने को लेकर एयरपोर्ट के लिए एफसीआई की जमीन उपलब्ध है जो पूर्णतः भारत सरकार के अधीन है फिर भी इन्हें दिक्कत हो रहा है।

राज्य सरकार धनबाद के विकास के लिए हर संभव काम करने के लिए प्रतिबद्ध है माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी चाहते है कि धनबाद को एयरपोर्ट मिले लेकिन केंद्र सरकार की दोहरी राजनैतिक चरित्र के कारण यह अटका पड़ा है।

यदि भाजपा चाहती है कि धनबाद की जनता इस चिल चिल्लाती गरमी मे जीवित रह जाए तो DVC के खिलाफ धरना देकर दिखाए, कहे कि बिजली का बिल तो जनता ओर असहायों के लिए झारखण्ड सरकार बिल भुगतान करही रहा है लेकिन DVC विशेष उद्योग को भाजपाइयों के कहने से वहां ज्यादा सप्लाई दिया जा रहा रहा है ओर जनता को परेशान किया जा रहा है।

यदि भाजपा चाहती है कि धनबाद की जनता चिंताबिहीन होकर कोयलांचल में जिए तो BCCL के खिलाफ धरना देकर दिखाए, काहे कि जमीन के अंदर कोयला तो केंद्र सरकार ने निकाला पर अभी तक सही तरीके से बालू भरपाई नहीं हुआ, इनके लोग बड़ा घोटाला करके बैठे हैं।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *