सिंदरी नगर कांग्रेस कमिटी ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया…

सिंदरी नगर कांग्रेस कमिटी ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया…

सिंदरी(DHANBAD): सिंदरी नगर कांग्रेस कमिटी द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी जयंती बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । सर्वप्रथम स्थानीय इंटक कार्यालय में नगर अध्यक्ष राज बिहारी यादव जी के अध्यक्षता में माल्यार्पण सह गोष्ठी का आयोजन कर बाबा साहेब द्वारा प्रदत्त किए गए अधिकारों पर चर्चा एवं वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा निरन्तर उनके द्वारा बनाए संविधान पर हमले की चर्चा की गई , साथ ही यह संकल्प लिया गया हर हाल में कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा कर आमलोगों को उनका हक़ दिलाने का कार्य करेगी जिससे सही मायने में हम बाबा साहेब जी को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकेंगे। कार्यालय के उपरांत सभी उपस्थित कार्यकर्ता एकजुट होकर रोड़ाबांध एवं आर एम 4 पहुंच कर बाबा साहेब के आदम कद प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया एवं आयोजकों द्वारा आयोजित किए कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए । कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस विदेशी सिंह, जिला महासचिव अजय सिंह, जिला सचिव सुखदेव हांसदा, पूर्व नगर अध्यक्ष राहुल राज, सुबोध पांडे,हरिश्चंद्र ओमप्रकाश, पूर्णेंदु सिंह, सत्येंद्र सिंह, मनोज घोष, सिद्धार्थ भट्टाचार्य, मुन्ना यादव, संतोष सिंह, शिव कुमार यादव,अश्वनी मंडल, शैलेश पंडित, मुस्ताक़ हुसैन, रंजन ठाकुर, नारद यादव, जगदीश, संतोष कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थें।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *