इंदौर के पीथमपुर में रामकी कंपनी में जोरदार धमाके, इलाके में मची दहशत – जांच जारी…

इंदौर के पीथमपुर में रामकी कंपनी में जोरदार धमाके, इलाके में मची दहशत – जांच जारी…

मध्य प्रदेश(MP): मध्य प्रदेश के Indore से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां Pithampur Industrial Area के सेक्टर-2 में स्थित Ramky Enviro Engineers कंपनी में जोरदार धमाके हुए हैं।
बताया जा रहा है कि कंपनी परिसर में लगातार 2 से 3 धमाके हुए, जिनकी आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के गांवों में लोगों को भूकंप जैसे झटके महसूस हुए। तारपुरा और बजरंगपुरा गांवों में घरों का सामान तक गिर गया, जिससे लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल किसी भी तरह की जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि कुछ मजदूरों के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है और तकनीकी जांच जारी है।
गौरतलब है कि यह वही कंपनी है, जो पहले Bhopal Gas Tragedy के जहरीले कचरे के निपटान को लेकर चर्चा में रह चुकी है। ऐसे में इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *