बिहार(BIHAR): बिहार की राजनीति इन दिनों बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और अब सम्राट चौधरी राज्य के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
एनडीए विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया। इसके बाद नीतीश कुमार ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी और अभिवादन किया। दिलचस्प पल तब देखने को मिला जब सम्राट चौधरी माला उतारने लगे, तो नीतीश कुमार ने उन्हें दोबारा माला पहनाई और उनके कंधे पर हाथ रखकर स्नेह जताया।
यह पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार ने इस तरह का भरोसा जताया हो। इससे पहले भी वे कई सभाओं में सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखकर कह चुके हैं कि अब आगे की जिम्मेदारी वही संभालेंगे।
दरअसल, दोनों नेताओं के बीच पिछले कुछ महीनों में मजबूत बॉन्डिंग देखने को मिली है। डिप्टी सीएम बनने के बाद से सम्राट चौधरी ने लगातार नीतीश कुमार को सम्मान दिया और हर मौके पर उनके साथ खड़े नजर आए।
यही वजह है कि जब नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा हुई, तो नीतीश कुमार ने भी सम्राट चौधरी के नाम पर अपनी सहमति दे दी। अब राज्य में नए नेतृत्व के साथ नई राजनीतिक पारी की शुरुआत होने जा रही है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

