बिहार(BIHAR):बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। एनडीए और बीजेपी ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया है, जिसके बाद उनका मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है। इस फैसले के साथ ही राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की तस्वीर साफ हो गई है।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुई बैठक में सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लगाई गई। उनके चयन के बाद समर्थकों में खुशी की लहर देखी जा रही है।
सम्राट चौधरी लंबे समय से बिहार की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और संगठन में भी उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। ऐसे में उनके नेतृत्व में राज्य की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ेगी, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
अब औपचारिक तौर पर शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वे मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी.
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

