
संघ के क्षेत्र संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर ने कहा बाबा साहब और संघ के विचार में काफी समानताएं थीं।

धनबाद(DHANBAD): आज सामाजिक समरसता धनबाद के द्वारा स्थानीय कोरंगा बस्ती,धैया धनबाद में बाबा साहब डा0 भीम राव अंबेडकर की 135 वीं जयन्ती आयोजित किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत बच्चो के बीच बाबा साहब के जीवन पर क्विज प्रतियोगिता के बाद बाबा साहब के ऊपर माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया मंच पर कोरंगा बस्ती आये हुए अतिथि सियुती कोरंगा फुल कुमारी देवी और नगर संघचालक अजय तिवारी और मुख्य वक्ता ने सभी को सम्मान किया।जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से आये हुए श्री अनील ठाकुर क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख बाबा भीम राव अंबेडकर की जीवन पर प्रकाश डाला उन्होँने उनके द्वारा बताये मार्ग को बताया हमारे यहाँ भारत कोई छुआ-छूत नहीं थी हमारा सनातन धर्म अनादि था मुगल बादशाह आकर जात-पात को बढ़ाया हमारे यहाँ जाती नहीं वर्ण व्यवस्था थी परन्तु कालान्तर हमे बाटा गया डा साहब बहुत बड़े विदवाण थे उन्होंने अपने धर्म को बचाया संघर्ष कीया बोद्ध धर्म अपनाया लेकिन मुस्लमान नहीं बना आज का कुछ तथा कथित समाज की कुरुतीया हमको तोड़ रही है जात के नाम पर धर्म के नाम अलग करने का प्रयास चल रहा है जरुरत है एसे लोगों को पहचानना और इक्कठा होकर अपने कार्य से जवाब देना है पढौ और आगे बढिए ।संघ 100 वर्ष से यही संघर्ष कर रहा है सबको एक करने का और राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने का हम सब एक हैं। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक समरसता संयोजक विवेकानन्द स्वामी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन आदित्य राणा ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में कोरंगा समाज के युवक शयाम कोरंगा,बप्पी.अभिषेक संजय कोरंगा कोरंगा, ने मिलकर सहयोग किया जिसे मैडल देकर सम्मानीत कीया गया कार्यक्रम में अजय सिंह,पंकज सिंह,हरिनन्दन गुप्ता,सुबोध गिरि,राकेश सुमन,पप्पु सिन्हा,अरुण कुमार,के कोरंगा बस्ती के सेकड़ों लोग मौजूद थे।
NEWSANP के लिए धनबाद से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

