रांची हवाई अड्डे पर प्रतिपक्ष के नेता बाबु लाल मरांडी, झारखंड के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित साहु, वर्तमान महापौर रौशनी खालको भी इंद्रजीत महतो के आगमन पर उपस्थित थे।
धनबाद(SINDRI): सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो लगभग पांच वर्षों के लंबे अंतराल के बाद झारखंड की धरती पर रांची हवाई अड्डे पर मंगलवार को लगभग ग्यारह बजे एयर एंबुलेंस द्वारा लाये गये ।जहां काफी संख्या में भाजपा के नेता एवं उनके समर्थकों का भीड़ उमड़ पड़ा हवाई अड्डे से उन्हें ऐम्बुलेंस द्वारा बाहर लाया गया पुनः दूसरे ऐम्बुलेंस के द्वारा उन्हें बोकारो के चिकित्सालय में भर्ती के लिए ले जाया गया । सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो को हैदराबाद से रांची हवाई अड्डे पर आगमन को लेकर सुबह से ही भाजपा प्रतिपक्ष के नेता बाबु लाल मरांडी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड राज्य मंत्री आदित्य साहू वर्तमान महापौर रौशनी खालको,के अलावा सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो की धर्म पत्नी श्रीमती तारा देवी उपस्थित थी। उनकी बेटी डाक्टर निशि महतो , अपने पिता इंद्रजीत महतो को हैदराबाद से साथ लेकर रांची हवाई अड्डे पर पहुंची। रांची हवाई अड्डे पर सिंदरी भाजपा के अरविंद पाठक, अरविंद सिंह, धर्मेन्द्र महतो राधव तिवारी,जेठू महतो, टिंकू महतो, मिथलेश सिंह, मुकेश महतो, जयदेव महतो, प्रितम महतो,समिर प्रमाणिक, चन्दन रवानी के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो को पूरे चिकित्सा व्यवस्था से लैस ऐम्बुलेंस द्वारा झारखंड वापसी के बाद वे सीधे अपने घर नहीं बल्कि बोकारो स्थित मेडिकेंट हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में चिकित्सकीय निगरानी में रखने हेतु ले जाया गया। उनके शुभचिंतकों में आज मंगलवार 14 अप्रैल को झारखंड हवाई अड्डे पर पहुंचते खुशी की लहर देखी गई
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

