सरायकेला ब्रेकिंग: NH-33 पर सड़क हादसा, एक की मौत, कई घायल…

सरायकेला ब्रेकिंग: NH-33 पर सड़क हादसा, एक की मौत, कई घायल…

सरायकेला(JHARKHAND): टाटा-रांची मुख्य राज्य मार्ग एनएच-33 पर चौका थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा चौका थाना क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेजा गया।

मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार हादसे की वजह हो सकती है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया। घायलों की स्थिति पर एमजीएम अस्पताल से अपडेट का इंतजार है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *