तीसरा थाना में प्रभात रंजन राय ने संभाला थाना प्रभारी का पदभार..

तीसरा थाना में प्रभात रंजन राय ने संभाला थाना प्रभारी का पदभार..

धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिले के तीसरा थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में प्रभात रंजन राय ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध पर सख्ती से नियंत्रण स्थापित करने की प्रतिबद्धता जताई।

नए थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम नागरिकों और कानून का पालन करने वाले लोगों के साथ पुलिस हमेशा सहयोगात्मक रवैया अपनाएगी।

पदभार ग्रहण के मौके पर थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने उनका स्वागत किया। वहीं स्थानीय लोगों ने भी नए थाना प्रभारी से क्षेत्र में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर उम्मीद जताई है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *