झरिया(JHARIA): झारखंड पत्रकार संघ की दूसरी बैठक रविवार को चासनाला में संपन्न हुई। जिसमें क्षेत्रीय पत्रकारों की समस्याओं, अधिकारों और संगठन की मजबूती को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार नागेश्वर पासवान ने की, जबकि संचालन राहुल मिश्रा ने किया।
बैठक में झरिया व सिंदरी क्षेत्र के पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि संगठन पत्रकारों के मान-सम्मान की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा। साथ ही संघ में पारदर्शिता बनाए रखने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि झारखंड पत्रकार संघ सिंदरी अंचल के पत्रकारों की आवाज बनकर निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता को बढ़ावा देगा। संगठन किसी भी तरह के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी पत्रकारों के हित में कार्य करेगा। बैठक के अंत में संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया गया। बैठक में भौंरा, पाथरडीह, चासनाला, जयरामपुर, लोदना एवं झरिया क्षेत्र के कई पत्रकार उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से कुमार राजन, अरविंद सिंह बुंदेला, राजेंद्र प्रसाद, रविंद्र प्रसाद, सतीश सिंह, मनोज साव, शशि मिश्रा, सुबोध वर्मा, जगत नारायण पाठक, रतन मिश्रा, अजीत सिंह, बीरेंद्र वर्मन, आशीष कुमार, अनिल सिंह, किशोरी पासवान, मिथिलेश सिंह, अंकित केशरी समेत अन्य पत्रकारों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

