संविदा पर नियुक्त 32 कर्मियों का किया गया स्थानांतरण

संविदा पर नियुक्त 32 कर्मियों का किया गया स्थानांतरण

उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने मनरेगा अधिनियम, 2005 के अन्तर्गत संविदा के आधार पर नियुक्त एवं विभिन्न प्रखण्डों में कार्यरत 17 प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, 1 तकनीकी सहायक (सहायक अभियंता के समकक्ष), 4 तकनीकी सहायक (कनीय अभियंता के समकक्ष), 6 लेखा सहायक एवं 4 कम्प्यूटर सहायक सहित 32 कर्मियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया है।

उन्होंने एगारकुंड, बाघमारा, धनबाद, निरसा, बलियापुर, कलियासोल, गोविंदपुर, तोपचांची, टुंडी एवं पूर्वी टुंडी के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, गोविंदपुर, टुंडी, कलियासोल, तोपचांची, बाघमारा एवं निरसा के लेखा सहायक, एगारकुंड, धनबाद, बलियापुर एवं बाघमारा के तकनीकी सहायक (कनीय अभियंता के समकक्ष), तोपचांची, बलियापुर, बाघमारा एवं कलियासोल के कंप्यूटर सहायक तथा पूर्वी टुंडी के तकनीकी सहायक (सहायक अभियंता के समकक्ष) का अन्य प्रखंड में स्थानांतरण किया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *