पैरा मेडिकल व अन्य कर्मियों की नियुक्ति की सूची जिला प्रशासन की वेबसाइट पर की जाएगी प्रकाशित

पैरा मेडिकल व अन्य कर्मियों की नियुक्ति की सूची जिला प्रशासन की वेबसाइट पर की जाएगी प्रकाशित

जिला स्वास्थ्य समिति के अंतर्गत एनएचएम के तहत संविदा के आधार पर पैरा चिकित्सा एवं अन्य कर्मियों की नियुक्ति की सूची जिला प्रशासन की वेबसाइट www.dhanbad.nic.in तथा सिविल सर्जन कार्यालय के सूचना पट्ट पर प्रकाशित की जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि एनएचएम के तहत संविदा के आधार पर पैरा चिकित्सा एवं अन्य कर्मियों की नियुक्ति के लिए प्राप्त सभी आवेदनों की कंप्यूटर प्रविष्टि करने के पश्चात गठित कमेटी द्वारा स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

स्क्रूटनी के उपरांत योग्य एवं शॉर्टलिस्टेड सभी अभ्यर्थियों की सूची जिला प्रशासन, धनबाद की आधिकारिक वेबसाइट www.dhanbad.nic.in तथा सिविल सर्जन कार्यालय, धनबाद के सूचना पट्ट पर प्रकाशित की जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को इस सूची पर कोई आपत्ति है, तो वे संशोधन हेतु अपने आवेदन के साथ संबंधित सर्टिफिकेट/प्रतिवेदन संलग्न कर सिविल सर्जन कार्यालय में दिनांक 02.07.2026 की संध्या 05:00 बजे तक जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि और समय (02 जुलाई 2026, शाम 5 बजे) के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आपत्ति आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एएनएम एवं एसएन पद के जिन अभ्यर्थियों ने नर्सिंग ट्रेनिंग के दोनों वर्ष एवं एसएन के लिए तीन वर्षों का सर्टिफिकेट जमा नहीं किया है, उन्हें अपने सभी प्रमाण पत्रों की कॉपी देना अनिवार्य होगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *