संतोष सुमन सौतेला बेटा है, लेकिन उसे उत्तराधिकारी बनाया, कार्यक्रम के दौरान मंच से केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दिया ब्यान…

संतोष सुमन सौतेला बेटा है, लेकिन उसे उत्तराधिकारी बनाया, कार्यक्रम के दौरान मंच से केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दिया ब्यान…

“जिसने मां को 8 महीने में खोया, आज वही बना पिता का उत्तराधिकारी,“जीतन राम मांझी बोले— सबसे ज्यादा काम उसी के लिए किया”

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गया में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शनिवार को अपने पुत्र व पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि संतोष कुमार सुमन उनका “सौतेला बेटा” है, लेकिन उन्होंने उसे अपने उत्तराधिकारी के रूप में आगे बढ़ाया और मंत्री भी बनाया।

जीतन राम मांझी ने कहा कि उनके भाई इंस्पेक्टर थे, जिन्होंने संतोष कुमार सुमन को डॉन बोस्को स्कूल में पढ़ाया। उन्होंने कहा, “इसी का जीवन दिया हुआ है। जिस दिन संतोष कुमार सुमन 8 महीने का था, उसी समय उसकी मां का निधन हो गया था। उसका पालन-पोषण उसकी चाची के दूध से हुआ था।”
उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने कोई विशेष काम नहीं किया, लेकिन हमेशा उसके भविष्य को लेकर चिंतित रहे।

मांझी ने कहा, “आजकल सौतेला का बात होता है। सौतेली मां क्या-क्या करती हैं, यह सब लोग जानते हैं। हमने उसे कंट्रोल किया और उसी समय मन में ठान लिया था कि सबसे ज्यादा काम इसी के लिए करेंगे।”
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज संतोष कुमार सुमन को उन्होंने अपना उत्तराधिकारी बना दिया है और मंत्री पद तक पहुंचाया है। कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक मंच से पहली बार बताया कि संतोष कुमार सुमन सौतेला बेटा है।लेकिन सौतेला जैसा व्यवहार नहीं किया यह अपने समाज को बताया।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *