
धनबाद(DHANBAD): सदर थाना क्षेत्र के ज्ञान हीरापुर हटिया मुखर्जी रोड स्थित एक बंद आवास में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर के सदस्य शादी समारोह में शामिल होने के लिए मुंगेर गए हुए थे। शनिवार को लौटने पर घटना का खुलासा हुआ।
गृहस्वामी विश्वजीत कुमार साव ने बताया कि चोर घर से करीब 9.5 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण समेत लगभग 2 करोड़ रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए। उन्होंने इस संबंध में धनबाद थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
गृहस्वामी ने बताया कि 21 अप्रैल को परिवार के लोग मुंगेर गए थे और घर बंद था। इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाकर घर में चोरी की। उन्होंने पुलिस से चोरी गए सामान की बरामदगी की गुहार लगाई है। विश्वजीत साव ने यह भी बताया कि वर्ष 2023 में उनकी दुकान में आग लगने से करीब 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ था, जिसका कर्ज वे अभी तक चुका रहे हैं।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

