श्रद्धा वाकर मर्डर केस: कोर्ट ने 20 जुलाई की सुनवाई स्थगित की

श्रद्धा वाकर मर्डर केस: कोर्ट ने 20 जुलाई की सुनवाई स्थगित की

दक्षिणी दिल्ली: श्रद्धा वाकर हत्याकांड में आरोपी आफताब पूनावाला को राहत मिली है। साकेत कोर्ट ने 20 जुलाई को होने वाली सुनवाई फिलहाल रद्द कर दी है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरगुरवरिंदर सिंह जग्गी ने बताया कि इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित पूनावाला के एग्जाम 11 जुलाई से 20 जुलाई तक तिहाड़ की सेंट्रल जेल नंबर-तीन के अंदर बने सेंटर में चल रही है

बता दें कि वह इसी जेल में अंडर-ट्रायल कैदी के तौर पर बंद है। आठ जुलाई के आदेश में कोर्ट ने कहा कि आरोपित आफताब पूनावाला ने अपनी अर्जी में बताया है कि उसे 20 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक अपना एमए सोशियोलॉजी परीक्षा का आखिरी पेपर देगा।

उसने अपने आखिरी एग्जाम के समय का हवाला देते हुए 20 जुलाई को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने से छूट मांगी थी। उसकी अर्जी स्वीकार करते हुए कोर्ट ने उस दिन के लिए तय रोजाना की कार्यवाही रद कर दी।

साथ ही निर्देश दिया कि अभियोजन पक्ष के सबूत 21 जुलाई से दोपहर दो बजे दर्ज किए जाएं। पहले तय की गई बाकी तारीखों पर कार्यवाही जारी रहेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *