विराट-अनुष्का का नया लग्जरी आशियाना, मुंबई में खरीदा 18.29 करोड़ का सी-फेसिंग फ्लैट

विराट-अनुष्का का नया लग्जरी आशियाना, मुंबई में खरीदा 18.29 करोड़ का सी-फेसिंग फ्लैट

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली अपने रियल एस्टेट निवेश को लगातार बढ़ा रहे हैं। हाल ही में दोनों ने मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक नया लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सी-फेसिंग अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत 18.29 करोड़ रुपये बताई जा रही है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, यह अपार्टमेंट गॉदरेज स्काईशोर रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट में स्थित है। इसका आकार 2,644 वर्ग फुट है और इसकी खरीद 18.29 करोड़ रुपये में की गई है।

यह अपार्टमेंट मुंबई की प्रीमियम रिहायशी परियोजनाओं में से एक है। इसके साथ तीन कार पार्किंग की सुविधा और 316 वर्ग फुट अतिरिक्त एरिया भी शामिल है।

बता दें कि कुछ समय पहले एक्टर तबु ने भी गॉदरेज स्काईशोर में 10 करोड़ का अपार्टमेंट खरीदा था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का और विराट की ये पहली बड़ी इंवेस्टमेंट नहीं है. इससे पहले भी दोनों ने कई बड़े इंवेस्टमेंट किए हैं. विराट का गुरुग्राम में DLF फेज 1 में अपना घर है. इस में प्राइवेट पूल, जिम भी है. इसकी कीमत 80 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा कपल की अलीबाग में भी जमीन है. इसकी कीमत 37.86 करोड़ रुपये बताई जाती है.

इसके अलावा कपल ने अलीबाग में 19 करोड़ की आठ एकड़ की प्रॉपर्टी खरीद थी. यहां वो एक लग्जरी विला बना रहे हैं. इसमें स्वीमिंग पूल, किचन, 4 बाथरूम, जकूजी, गार्जन, कवर पार्किंग और स्टाफ क्वाटर्स भी होंगे.

बता दें कि अनुष्का के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाई हुई है. उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘जीरो‘ में देखा गया था. इस फिल्म में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी थे.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *