राहुल गांधी ने NEET UG पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, सरकार पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने NEET UG पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, सरकार पर साधा निशाना

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने NEET UG पेपर लीक मामले में जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर की और मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।

राहुल गांधी ने कहा कि अपने बच्चों को खो चुके माता-पिता का दुख देखना सबसे ज्यादा दर्दनाक होता है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और कहा कि उनकी पीड़ा को समझना और उन्हें न्याय दिलाना जरूरी है। अपने पोस्ट में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया वीडियो संदेश पर भी सवाल उठाए। साथ ही, छात्र आंदोलन में शामिल बच्चों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर भी चिंता जताई।

राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों के साथ न्याय होना चाहिए।

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, किसी माता पिता को अपने बच्चे के दुख में देखना सबसे ज्यादा दर्दनाक होता है. किसी युवा की जान जाने के पीछे एक ऐसा परिवार होता है, जो कभी न खत्म होने वाला दर्द झेल रहा होता है. साथ ही एक खराब शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं. 

उन्होंने कहा कि पेपर लीक होना, परीक्षाएं रद्द होना, सालों की तैयारी का एक ही रात में बर्बाद हो जाना. हमारे छात्रों से ईमानदारी से काम करने को कहा जाता है. जबकि सिस्टम उनके साथ ईमानदार नहीं है. 

इसके अलावा राहुल गांधी ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री में छात्रों को माफ करने की बात कहने की हिम्मत भी है. वे किसी भी दुखी माता पिता से नहीं मिले. वे किसी ऐसे छात्र से नहीं मिले, जिसका भविष्य पेपर लीक होने की वजह से बर्बाद हो गया.  राहुल ने कहा कि भारत के छात्रों को उनके माफी की जरूरत नहीं है. उन्हें उनसे माफी मिलनी चाहिए. 

माता-पिता के आंसू सबसे बड़ा दुख हैं: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि जिन माता-पिता ने अपने बच्चों को खोया है, उनका दर्द और उनके आंसू दुनिया का सबसे बड़ा दुख हैं। उन्होंने कहा कि यह ऐसा गम है जो परिवारों के साथ हमेशा रहेगा।

उन्होंने कहा कि इस घटना ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राहुल गांधी के मुताबिक, पेपर लीक और परीक्षाएं रद्द होने से लाखों छात्रों की वर्षों की मेहनत और सपने एक झटके में टूट गए।

प्रधानमंत्री द्वारा छात्रों को माफ करने की बात कहना उचित नहीं

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि छात्रों से ईमानदारी से मेहनत करने की उम्मीद की जाती है, जबकि पूरी व्यवस्था में ही गंभीर खामियां हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा छात्रों को माफ करने की बात कहना उचित नहीं है।

राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि क्या प्रधानमंत्री उन परिवारों से मिले हैं, जिन्होंने अपने बच्चों को खोया है या उन छात्रों से मिले हैं, जिनकी मेहनत और भविष्य पेपर लीक की वजह से प्रभावित हुआ।

उन्होंने कहा कि “देश के छात्रों को किसी की माफी नहीं, बल्कि न्याय चाहिए।” साथ ही उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर छात्रों और उनके परिवारों से माफी मांगें।

GenZ को डरा धमकाकर चुप नहीं करा सकते


इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी और शाह आप Gen Z को डरा धमकाकर चुप नहीं करा सकते. पहले आपने उनकी हड्डियां तोड़ी. अब आप एफआईआर दर्ज कर रहे हैं. उनके अकाउंट्स बंद करवा रहे हैं. आप भारत के अतीत हैं. भारत के भविष्य के साथ कैसा बर्ताव करते हैं, इसे लेकर सावधान रहें.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *