राम मंदिर दान विवाद पर विनय कटियार का बड़ा बयान

राम मंदिर दान विवाद पर विनय कटियार का बड़ा बयान

अयोध्या के राम मंदिर में मिले दान में कथित गड़बड़ी के मामले पर बजरंग दल के संस्थापक और बीजेपी नेता विनय कटियार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, एडमिनिस्ट्रेटर गोपाल राव और पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा के खिलाफ गंभीर आरोप हैं।

विनय कटियार ने दावा किया कि जांच में यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो आने वाले समय में इन तीनों को जेल भी जाना पड़ सकता है। उनके इस बयान के बाद मामले को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

यह तो स्पष्ट है कि पैसे का गबन हुआ है

विनय कटियार ने कहा, “यह तो स्पष्ट है कि पैसे का गबन हुआ है। मैंने इस केस को लेकर पीएम मोदी से बात की थी, और उन्होंने पूछा कि भविष्य में क्या होगा। मैंने उनसे कहा कि सब ठीक हो जाएगा। लेकिन हो सकता है कि आगामी दिनों में चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा जेल चले जाएं।”

बीजेपी नेता विनय कटियार बोले कि हमने उस जगह के लिए कुर्बानी दी है। हमारे 7-8 लोग वहां शहीद हुए थे। उन्होंने आगे कहा कि कभी कल्याण सिंह ने मुझसे पूछा था, ‘आप क्या कर रहे हैं?’ तब मैंने कहा था, ‘कुछ नहीं हो रहा है; जो भी होगा, भगवान सब ठीक कर देंगे।’ कल्याण सिंह बहुत अच्छे शासक और एडमिनिस्ट्रेटर थे।

SIT टीम ने बढ़ाई जांच की समयसीमा

विनय कटियार ने कहा, “श्री राम जन्मभूमि मंदिर के लिए दिए गए दान के कथित गबन की पड़ताल कर रही SIT टीम ने अपनी समयसीमा 15 दिन और बढ़ा दी है। जांच का आज दूसरा दिन है।”

हर पहलू की गहनता से जांच कर रही SIT

गौरतलब है कि स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को अपनी जांच पूरी करने के लिए 15 दिन का और वक्त दिया गया है। यह वक्त इसलिए बढ़ाया गया है ताकि SIT अपनी जांच के दायरे को और बढ़ा सके। केस के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर सके। पड़ताल को और बढ़ाया जाएगा ताकि हर पहलू की बारीकी से जांच हो पाए और कोई भी दोषी ना बच पाए।

इस बीच, यूपी पुलिस ने आज (शुक्रवार को) राम मंदिर चंदे में कथित रूप से की गई हेराफेरी के केस में अपनी पड़ताल तेज कर दी है। फिलहाल, अयोध्या में SOG के दफ्तर में आरोपी अविनाश शुक्ला से पूछताछ कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *