अमित शाह से मिले कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, पंजाब की राजनीति में बढ़ी हलचल

अमित शाह से मिले कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, पंजाब की राजनीति में बढ़ी हलचल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह बैठक नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में हुई। इस मुलाकात के बाद पंजाब की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच किन मुद्दों पर बातचीत हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। चर्चा यह होने लगी है कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले क्या रंधावा बीजेपी में शामिल होंगे?

पंजाब कांग्रेस की नई टीम में मिली जिम्मेदारी से रंधावा नाखुश

बता दें कि पंजाब कांग्रेस की नई टीम में सुखजिंदर सिंह रंधावा को बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई है. इससे वो नाखुश बताए जा रहे हैं. दो दिन पहले कांग्रेस द्वारा गठित पंजाब कांग्रेस की नई टीम में रंधावा कोर कमेटी का प्रमुख बनाया गया है. उनके करीबी सूत्रों के मुताबिक इस भूमिका से रंधावा खुश नहीं हैं.

बीजेपी में शामिल होने के अटकलों पर क्या बोले रंधावा?

बीजेपी में जाने के कयासों का खंडन करते हुए पंजाब के कांग्रेस रंधावा में कहा कि उन्होंने अमित शाह से पंजाब में सीमापार से चलाई जा रही गतिविधियों को लेकर मुलाकात की है. हालांकि इस मुलाकात की टाइमिंग दिलचस्प है और कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या रंधावा बीजेपी में शामिल हो सकते हैं? बता दे कि रंधावा कांग्रेस के कद्दावर नेता है. राजस्थान विधानसभा चुनाव में वो पार्टी के प्रभारी थे.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *