रांची में छात्रों और झारखंड सरकार के बीच बैठक शुरू, 4 मंत्री कर रहे हैं बातचीत

रांची में छात्रों और झारखंड सरकार के बीच बैठक शुरू, 4 मंत्री कर रहे हैं बातचीत

झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के प्रतिनिधिमंडल और हेमंत सोरेन सरकार के बीच अहम बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक राज्य सरकार के गेस्ट हाउस में हो रही है।

10 छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से हो रही बातचीत

बैठक में 10 छात्रों का प्रतिनिधिमंडल सरकार के मंत्रियों से अपनी मांगों और परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर रहा है। बैठक के लिए गेस्ट हाउस के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

बैठक में शामिल हैं 4 मंत्री

सूत्रों के अनुसार, बैठक में सरकार की ओर से ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार, कल्याण मंत्री चमरा लिंडा और उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव मौजूद हैं।

इसके अलावा रांची के एसएसपी राकेश रंजन और डीसी मंजूनाथ भजंत्री भी बैठक में शामिल हैं।

सरकार और छात्रों के बीच चल रही इस बातचीत से आंदोलन का समाधान निकलने की उम्मीद जताई जा रही है।

सरकार से वार्ता करने वाले छात्रों के डेलिगेट्स की लिस्ट

  1. रविंद्र पासवान
  2. पीयूष कुमार
  3. राजेश प्रसाद
  4. नीतू कुजूर
  5. अंकित राज
  6. कार्तिक सोरेन
  7. शालू कुमारी
  8. रवींद्र कुमार रवि
  9. आनंद कुमार
  10. अंकित कुमार

ये सभी छात्र हैं। इस लिस्ट में कोई भी पत्रकार या वकील शामिल नहीं है।

छात्रों ने बदली सूची, अब शुरू हुई बातचीत

रांची में छात्रों के आंदोलन के बीच बुधवार को सरकार और छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत नहीं हो सकी। छात्र पूरे दिन सरकार के बुलावे का इंतजार करते रहे, लेकिन बैठक नहीं हुई।

बाद में झारखंड सरकार ने कहा कि वह सिर्फ छात्रों से बातचीत करना चाहती है। सरकार को छात्र प्रतिनिधिमंडल में शामिल कुछ लोगों पर आपत्ति थी।

डेलिगेशन में किया गया बदलाव

पहले छात्र प्रतिनिधिमंडल में 11 सदस्य थे, जिनमें एडवोकेट अजीत कुमार का नाम भी शामिल था। सरकार की ओर से संदेश मिलने के बाद एसडीएम प्रदर्शनकारी छात्रों से मिले और नया प्रतिनिधिमंडल बनाने का सुझाव दिया।

इसके बाद छात्रों ने बातचीत में किसी तरह की रुकावट न आए, इसलिए प्रतिनिधिमंडल की सूची में बदलाव कर दिया और केवल छात्रों को शामिल किया।

नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही

इसी बीच रांची में चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने की घटना भी सामने आई। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *