यूक्रेन पर रूस का भीषण हमला! कीव में 28 जगह धमाके, ड्रोन सेंटर और एयरबेस बने निशाना

यूक्रेन पर रूस का भीषण हमला! कीव में 28 जगह धमाके, ड्रोन सेंटर और एयरबेस बने निशाना

रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की है। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, सेना ने राजधानी कीव समेत कई इलाकों में हाई-प्रिसिजन मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया। रूस का कहना है कि इन हमलों में सैन्य ठिकानों, ड्रोन निर्माण केंद्रों, एयरफील्ड और ईंधन भंडारण सुविधाओं को निशाना बनाया गया। वहीं, यूक्रेन की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इन हमलों में कई लोगों की मौत हुई है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। हालांकि, दोनों देशों के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

रूस ने ड्रोन फुटेज किया जारी


रूसी रक्षा मंत्रालय
ने दावा किया कि ओडेशा में स्थित एक ड्रोन कॉम्पलेक्स को निशाना बनाकर तबाह कर दिया गया. रूस का आरोप है कि इसी केंद्र में तैयार किए जा रहे ड्रोन का इस्तेमाल उसकी ऑयल रिफाइनरियों और दूसरे अहम ठिकानों पर हमलों के लिए किया जा रहा था. रूस ने इस कार्रवाई का एक ड्रोन फुटेज भी जारी किया है, जिसमें कथित तौर पर हमले के दृश्य दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, इस फुटेज की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.

स्टारलिंक टर्मिनलों को भी बनाया निशाना
रूसी हमलों को लेकर ऐसी भी रिपोर्टें सामने आई हैं कि यूक्रेन में कई जगह लगे स्टारलिंक टर्मिनलों को भी निशाना बनाया गया. रूस का दावा है कि इन टर्मिनलों के जरिए यूक्रेनी ड्रोन को सैटेलाइट और इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे वे रूस के भीतर हमले करने में सक्षम होते हैं. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

कीव में 28 जगहों पर हमले
यूक्रेन की राजधानी कीव में पिछले 24 घंटों के दौरान कई बड़े धमाके हुए. रिपोर्टों के मुताबिक, शहर में 28 अलग-अलग स्थानों पर हमले किए गए. शुरुआती जानकारी के अनुसार, इन हमलों में कम से कम 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि 38 लोग घायल हुए हैं.

रूस ने बताया जवाबी कार्रवाई
रूसी रक्षा मंत्रालय
का कहना है कि यह सैन्य अभियान रूस के नागरिक बुनियादी ढांचे पर यूक्रेन की ओर से किए गए कथित “आतंकी हमलों” के जवाब में चलाया गया. मंत्रालय के अनुसार, इस ऑपरेशन में हाई-प्रिसिजन मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए सैन्य उद्योग, एयरफील्ड नेटवर्क और ईंधन से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *