यमन के पास भारतीय जहाज पर हमला, समुद्र में डूबा; 13 भारतीय नाविक सुरक्षित बचाए गए

यमन के पास भारतीय जहाज पर हमला, समुद्र में डूबा; 13 भारतीय नाविक सुरक्षित बचाए गए

यमन के समुद्री इलाके में मंगलवार को एक भारतीय जहाज पर प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ। हमले के बाद जहाज पलट गया और समुद्र में डूब गया। राहत की बात यह है कि जहाज पर सवार 13 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

केंद्रीय शिपिंग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोशल मीडिया पर बताया कि एमएसवी फैज नूर ओलिया नाम के भारतीय जहाज पर यह हमला हुआ। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि बिना किसी उकसावे के भारतीय जहाज को निशाना बनाया गया।

यमन कोस्ट गार्ड ने किया रेस्क्यू

सोनोवाल ने बताया कि यमन के कोस्ट गार्ड ने जहाज पर मौजूद सभी 14 नाविकों को सुरक्षित बचा लिया। इनमें 13 भारतीय नागरिक शामिल हैं। सभी को सुरक्षित मोखा बंदरगाह पहुंचा दिया गया है।

हमलावर की पहचान नहीं हुई

फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि जहाज पर हमला किसने किया। हालांकि, पहले भी ईरान समर्थित हूती समूह पर यमन के आसपास समुद्री जहाजों को निशाना बनाने के आरोप लगते रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

विदेश मंत्रालय ने भी दिया बयान

वहीं, इस पूरे मामले पर विदेश मंत्रालय का बयान भी आया है. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि 4 अगस्त 2026 को यमन के तट के पास लाल सागर (Red Sea) में भारतीय ध्वज वाले वाणिज्यिक पोत MSV Faize Noore Oliya पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है.

इस हमले के बाद जहाज समुद्र में डूब गया. जहाज पर सवार सभी 13 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है. मंत्रालय के अनुसार, ‘रियाद स्थित भारतीय दूतावास पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है. चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यमन के अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय कर रहा है.’

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *