बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की है। इस चुनाव में बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा दूसरे और आरजेडी की रेखा कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।
सीएम सम्राट चौधरी पर क्या बोले?
जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि उनकी सम्राट चौधरी से कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता एक ऐसे मुख्यमंत्री को देखना चाहती है जो राज्य का विकास कर सके।
प्रशांत किशोर ने कहा कि यह सिर्फ उनकी जीत नहीं, बल्कि बांकीपुर की जनता की जीत है। उन्होंने दावा किया कि इस नतीजे के जरिए जनता ने बीजेपी नेतृत्व को एक संदेश दिया है।
शिक्षा और रोजगार पर दिया जोर
उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को अच्छी शिक्षा, रोजगार और बेहतर अवसर मिलने चाहिए, ताकि उन्हें रोज़गार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन न करना पड़े।
जीत के बाद क्या करेंगे पहला काम?
जब उनसे पूछा गया कि जीत के बाद उनका पहला काम क्या होगा, तो उन्होंने कहा कि वह बांकीपुर के विकास पर ध्यान देंगे। उन्होंने कहा कि कुछ महीनों में लोगों को इलाके में बदलाव दिखने लगेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग उन्हें वोट नहीं दे पाए, उनका भरोसा जीतने की भी कोशिश करेंगे।
बता दें कि बिहार के बांकीपुर में प्रशांत किशोर को बढ़त भाजपा के लिए बड़ा झटका है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट थी। राज्यसभा जाने के बाद और बांकीपुर सीट से उनके इस्तीफे के बाद यहां उपचुनाव हुए थे। भाजपा ने इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए पूरा जोर लगाया था। हालांकि, चुनाव परिणाम भाजपा पिछड़ती हुई दिख रही है। वहीं, बिहार में विपक्षी दल राजद तीसरे नंबर पर खिसक गई है। ऐसे में ये परिणाम राजद के लिए भी खतरे की घंटी की तरह है।

