मोहर्रम को लेकर धनबाद पुलिस का फ्लैग मार्च

मोहर्रम को लेकर धनबाद पुलिस का फ्लैग मार्च

मोहर्रम को लेकर धनबाद जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिले में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस ने सड़कों पर अपनी मौजूदगी का एहसास कराया है। इसी कड़ी में धनबाद के सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया

यह मार्च कंट्रोल रूम से शुरू होकर रेलवे कॉलोनी, धनसार, बैंक मोड़, भूली और पंडरपाला सहित विभिन्न संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से निकाले गए इस फ्लैग मार्च में पुलिस बल की मजबूत मौजूदगी देखने को मिली।

सिटी एसपी ने बताया कि धनबाद पुलिस मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि अति संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और फ्लैग मार्च वहां अधिक समय तक रुककर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेगा। साथ ही उन्होंने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम मनाने की अपील की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *