गायत्री ज्ञान मंदिर सिन्दरी में गायत्री जयंती, गंगा दशहरा एवं गुरुदेव के महाप्रयाण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

गायत्री ज्ञान मंदिर सिन्दरी में गायत्री जयंती, गंगा दशहरा एवं गुरुदेव के महाप्रयाण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

धनबाद के सिन्दरी में 24 जून को गायत्री जयंती ,गंगा दशहरा एवं गुरुदेव का महाप्रयाण दिवस के अवसर पर 12 घंटे का अखंड जप के साथ, गायत्री मंदिर सिंदरी में आयोजित तीन कुण्डीय गायत्री हवन यज्ञ सम्पन्न हुआ। सैकड़ों की संख्या में माताएं, बहने, भाइयों एवं बच्चों ने हवन यज्ञ में भाग लिया। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 2026 में दिव्य अखंड ज्योति की स्वर्ण जयंती वर्ष एवं परम वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर गायत्री परिवार की बहनों ने चिलिस दिनों में स्वालाख गायत्री महामंत्र जाप का अनुष्ठान करने का संकल्प लिया था, जिसमें रेखा प्रसाद , उषा सिंह, उषा भगत, निरा सिंह, संगीता साव, सरस्वती देवी जिनकी स्वालाख गायत्री महामंत्र जाप काअनुष्ठान सम्पन्न हुई। इसके साथ ही विवाह दिवश‌ संस्कार जन्म दिवस संस्कार गायत्री परिवार के उपस्थिति में मनाया गया।

पूज्य गुरुदेव के सूक्ष्म संरक्षण में आज बुधवार को सुबह 9 बजे से गायत्री ज्ञान मंदिर के प्रांगण में कर्मठ युवा बहने शालिनी यादव, शिम्पी सिंह, रीना सिंह श्रद्धा भक्ति भाव सहित वैदिक मंत्रोच्चार से पूजा अर्चना कर तीन कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न किया। एवं संध्या छः बजे से बहनों द्वारा दीप यज्ञ एवं संगीत संध्या का आयोजन किया गया। हमारे महान वेद मूर्ति विद्वान पंडित श्रीराम शर्मा का महाप्रयाण दिवस दो जून 1990 को हुआ था। उन्होंने अखिल विश्व गायत्री परिवार का निर्माण किया। उनका संकल्प है कि मनुष्य में देवत्व का विकास करना एवं धरती पर स्वर्ग पर अवतरण, यह महाकाल का आयोजन हैं। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती शालिनी यादव,शिम्पी सिंह,रीना सिंह , रेखा प्रसाद, शांति दीदी ने संचालन किया।

NEWS ANP के लिए सिन्दरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *