DESK: बंगाल चुनाव नतीजों के बाद सियासत गरमा गई है…विपक्ष लगातार चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा है…लेकिन अब इस पूरे विवाद पर चुनाव आयोग की तरफ से आया है बड़ा बयान!
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुप्पी तोड़ते हुए साफ शब्दों में कहा—“मैं कोई सड़कछाप दलाल नहीं हूं, जो बिक जाऊं।”उन्होंने अपनी ईमानदारी और जिम्मेदारी का जिक्र करते हुए कहा कि—वे एक परिवार वाले इंसान हैं और पूरी निष्पक्षता के साथ चुनाव कराए गए हैं।
इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है…कई लोग इसे सख्त संदेश मान रहे हैं, तो कुछ अब भी सवाल उठा रहे हैं।
अब सवाल ये है—क्या यह बयान चुनाव आयोग की साख मजबूत करेगा?या विवाद और गहराएगा?
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

