कोलकाता(KOLKATA):पश्चिम बंगाल से इस वक्त की बड़ी खबर…
कोलकाता पुलिस के डीसीपी शांतनु सिन्हा बिस्वास के खिलाफ ED ने सख्त कदम उठाया है।
प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है, ताकि वो देश छोड़कर भाग न सकें। बताया जा रहा है कि मामला मनी लॉन्ड्रिंग और कथित ‘सोना पप्पू सिंडिकेट’ से जुड़ा है, जिसमें जमीन कब्जाने और अवैध गतिविधियों के आरोप सामने आए हैं।
ED के मुताबिक,
डीसीपी को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया
लेकिन वे लगातार पेश नहीं हुए
इसी के बाद एजेंसी को शक हुआ कि वे देश छोड़ सकते हैं
यही वजह है कि अब एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और सभी एग्जिट पॉइंट्स पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस मामले में पहले ही उनके घर पर छापेमारी हो चुकी है और जांच लगातार तेज होती जा रही है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

