कोयंबटूर (COIMBATORE):कोयंबटूर में 10 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे देश को झकझोर दिया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि बच्ची का अपहरण किया गया, उसके साथ दुष्कर्म हुआ और फिर उसकी हत्या कर दी गई।
इस दर्दनाक घटना के बाद लोगों में पहले ही भारी गुस्सा था… लेकिन अब पुलिस की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ने इस गुस्से को और बढ़ा दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ पुलिस अधिकारी हंसते और ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं।
लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतनी गंभीर घटना के बीच ऐसा व्यवहार कैसे किया जा सकता है?
जनता का कहना है कि जब एक परिवार अपनी बच्ची को खोने के दर्द से गुजर रहा है, तब जिम्मेदार अधिकारियों से संवेदनशीलता और गंभीरता की उम्मीद की जाती है।
हालांकि, पूरे वीडियो और आधिकारिक पक्ष का इंतजार करना भी जरूरी है… लेकिन इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली और संवेदनशीलता पर बड़ी बहस छेड़ दी है।
अब सवाल सिर्फ इंसाफ का नहीं…
बल्कि सिस्टम की संवेदनशीलता का भी है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

