धनबाद नगर निगम वार्ड 33 की पार्षद मेनका सिंह ओर युवा बेरोजगार मंच के तले ग्रामीणों ने पानी बिजली की समस्या को लेकर बीसीसीएल प्रबंधन खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन…

धनबाद नगर निगम वार्ड 33 की पार्षद मेनका सिंह ओर युवा बेरोजगार मंच के तले ग्रामीणों ने पानी बिजली की समस्या को लेकर बीसीसीएल प्रबंधन खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन…

झरिया(DHANBAD): धनसार स्थित बीसीसीएल की विश्वकर्मा प्रोजेक्ट में धनबाद नगर निगम के वार्ड 33 की पार्षद मेनका सिंह ओर युवा नेता अमरेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह और अभिषेक सिंह उर्फ ढोलक सिंह के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों और ‘युवा बेरोजगार मंच’ के समर्थकों ने बिजली और पानी की गंभीर समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।बीसीसीएल के स्थानीय प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने परियोजना पदाधिकारी से संपर्क करना चाहा लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। पार्षद मेनका सिंह ने कहा कि करीब तीन माह से नई दिल्ली रोड, हरिपुर धौड़ा, महावीर स्थान, पुटी सेंटर, लाल कॉलोनी सहित कोलियरी क्षेत्र के लोग बिजली समस्या से लोग जूझ रहे हैं। वोल्टेज कम रहने के कारण पानी की समस्या हो रही है। पंखा नही चल रहा है। गर्मी से लोग परेशान है। कई तरह की परेशानी हो रही है। वहीं गुड्डू सिंह ने कहा कि विश्वकर्मा परियोजना से सटे बस्ताकोला, धनसार और पोथी सेंटर की श्रमिक बस्तियों में पिछले कई महीनों से जलापूर्ति और कम वोल्टेज वाली बिजली की समस्या बनी हुई है। धनसार क्षेत्र में भूमिगत आग और भू-धंसान का खतरा लगातार बढ़ रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रभावित ‘प्योर धनसार’ बस्ती को झरिया मास्टर प्लान के तहत सुरक्षित स्थानों पर जल्द से जल्द शिफ्ट किया जाए नहीं तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।जिसकी जवाबदेही बीसीसीएल प्रबंधन की होगी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *