मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा निःशुल्क नेत्र एवं दंत जांच शिविर आयोजित…

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा निःशुल्क नेत्र एवं दंत जांच शिविर आयोजित…

झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा आज मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा के तत्वावधान में मारवाड़ी विद्यालय में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं निःशुल्क दंत जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कुल १७८ विद्यार्थियों एवं १६ शिक्षकों की स्वास्थ्य जांच की गई।

कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, कार्यक्रम संयोजक गौतम अग्रवाल एवं ज्योति अग्रवाल के साथ पूनम भुसानिया, पंकज जालुका एवं सनी अग्रवाल उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से विद्यालय के सचिव अरविंद शर्मा एवं मनोज खरकिया उपस्थित थे। वहीं विद्यालय के प्राचार्य रावणी सर एवं सभी शिक्षकों का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन असरफी चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से किया गया, जिसमें डॉ. जफर राशिद के नेतृत्व में नेहर, विवेक एवं दीपक तथा नर्सिंग टीम की सदस्य काजल, आशा एवं अमीषा ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

वहीं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर शार्प साइट आई हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें सागर सिंह एवं उनकी टीम द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की नेत्र जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया।

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा आयोजित इस सेवा कार्य की विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *