अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर मे रोजगार मेला का किया गया आयोजन…

अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर मे रोजगार मेला का किया गया आयोजन…

धनबाद(DHANBAD):आज दिनांक – 08.05.2026 (शुक्रवार) को अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर, बरटाँड़, धनबाद मे भर्ती-कैंप का आयोजन किया गया | सर्वप्रथम पदमा कुमारी, नियोजन पदाधिकारी, धनबाद के द्वारा स्वागत भाषण दिया गया एवं नियोजनालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में आगंतुक, बेरोजगार आवेदकों तथा उपस्थित नियोजकों को विस्तार से अवगत कराया |

नियोजन पदाधिकारी, धनबाद द्वारा आज के भर्ती कैंप में विभिन्न नियोक्ताओं द्वारा लगाये गये स्टॉल का भ्रमण कर विभिन्न रिक्तियों, सेवा शर्तो के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा कुछेक आवेदकों की चयन के पश्चात नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया |अंत में नियोजन पदाधिकारी, धनबाद द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए भर्ती कैंप की समाप्ति की गई |

इस भर्ती कैंप में 03 नियोजकों ने अपनी उपस्थिती दर्ज कराई तथा लगभग – 75 आवेदकों ने भाग लिया | जिसमे विभिन्न नियोजकों द्वारा कुल – 25 आवेदकों को चयनित कर ऑफर लेटर दिया गया |

भर्ती कैंप में पदमा कुमारी, नियोजन पदाधिकारी, धनबाद के अतिरिक्त कंचन माला किस्कू, जय प्रकाश गुप्ता, सूरज कुमार, प्रशान्त गोयल, विवेक कुमार साव एवं कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित थे |

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *