ममता बनर्जी का मोदी पर हमला: ‘सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग’, महिला आरक्षण पर भी उठाए सवाल…

ममता बनर्जी का मोदी पर हमला: ‘सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग’, महिला आरक्षण पर भी उठाए सवाल…

पश्चिम बंगाल(WEST BENGAL):पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। ममता बनर्जी ने हुगली के तारकेश्वर और पूर्व बर्धमान के कालना व पानागढ़ में चुनावी रैलियों के दौरान नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला।

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं और संवैधानिक मर्यादाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत निर्वाचन आयोग से की जाएगी।

तारकेश्वर की रैली में उन्होंने प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन पर भी सवाल उठाए। ममता का कहना है कि महिला आरक्षण विधेयक के बहाने असल में भाजपा के लिए वोट मांगे गए, जो आचार संहिता का उल्लंघन है।
महिला आरक्षण को लेकर भी उन्होंने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने पूछा कि सितंबर 2023 में विधेयक पास होने के बावजूद इसे अब तक लागू क्यों नहीं किया गया।
ममता बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा का पतन शुरू हो चुका है और इस बार जनता उन्हें करारा जवाब देगी।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *