DESK:मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने पाकिस्तान के साथ दूसरे दौर की शांति वार्ता से इनकार कर दिया है, जिससे क्षेत्र में हालात और बिगड़ने की आशंका बढ़ गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने साफ कहा है कि इस्लामाबाद में प्रस्तावित बातचीत की खबरें पूरी तरह गलत हैं। उसने संयुक्त राज्य अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह मीडिया के जरिए दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।
ईरान की सरकारी एजेंसी ने अमेरिका पर “अत्यधिक मांगों” और “बार-बार बदलते रुख” का आरोप लगाया, साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य में गतिविधियों को युद्धविराम का उल्लंघन बताया।
वहीं, शहबाज शरीफ ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन से फोन पर बात की और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की। उन्होंने सऊदी अरब, कतर और तुर्की के नेताओं के साथ हुई बैठकों की जानकारी भी साझा की।
दूसरी ओर, अमेरिका ने अब भी उम्मीद जताई है कि बातचीत का रास्ता पूरी तरह बंद नहीं हुआ है। अमेरिकी पक्ष का कहना है कि पर्दे के पीछे संवाद जारी है और समाधान ज्यादा दूर नहीं है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

