गुजरात(GUJRAT): गुजरात के सूरत स्थित उधना रेलवे स्टेशन पर रविवार को हालात बेकाबू हो गए, जब हजारों की संख्या में यात्री स्टेशन पर उमड़ पड़े।
मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव और एलपीजी संकट का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। कंपनियों पर ताले लग रहे हैं और मजदूरों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
यूपी और बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीट पाने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान जब उधना-हसनपुर ट्रेन के लिए यात्रियों को लाइन में खड़ा किया जा रहा था, कुछ लोग लाइन तोड़कर आगे बढ़ने लगे।
स्थिति बिगड़ने पर पुलिस और आरपीएफ को लाठीचार्ज करना पड़ा। वायरल वीडियो में यात्री डंडों से बचने के लिए लोहे की जालियों तक कूदते नजर आए।
हालांकि, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि समर वेकेशन और बढ़ती यात्रियों की संख्या भी इस भीड़ की बड़ी वजह है। उन्होंने बताया कि कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट
