भूली झारखंड मोड़ के समीप एट लेन में एक बार फिर बना बड़ा गोफ, आठ लेन सड़क की गुणवत्ता पर बार – बार उठ रहे सवाल…

भूली झारखंड मोड़ के समीप एट लेन में एक बार फिर बना बड़ा गोफ, आठ लेन सड़क की गुणवत्ता पर बार – बार उठ रहे सवाल…

धनबाद(DHANBAD): भूली झारखंड मोड़ के समीप एट लेन सड़क पर एक बार फिर बड़ा गोफ बनने से लोगों में दहशत का माहौल है। सड़क धंसने की यह घटना पहली बार नहीं है, बल्कि उद्घाटन के बाद से कई बार इस सड़क पर गोफ बन चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी इस सड़क की गुणवत्ता लगातार सवालों के घेरे में है।
जानकारी के अनुसार सड़क के सर्विस लेन के नीचे से गुजर रही पाइपलाइन में लीकेज और मिट्टी खिसकने की वजह से सड़क धंसने की आशंका जताई जा रही है। इससे पहले भी बारिश और पाइप फटने के कारण झारखंड मोड़ व भूली इलाके में सड़क धंसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *