भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट 15 अगस्त से, गॉल पहुंची टीम इंडिया

भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट 15 अगस्त से, गॉल पहुंची टीम इंडिया

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर है। भारतीय टीम अब पहले टेस्ट मैच के लिए गॉल पहुंच गई है। गॉल पहुंचने पर खिलाड़ियों का फूल-मालाओं से शानदार स्वागत किया गया। इससे पहले भारतीय टीम ने कोलंबो में तीन दिन का वॉर्मअप मैच खेला था, जिसमें टीम को जीत मिली। अब टीम का पूरा ध्यान 15 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट पर है।

गॉल में शुरू हुई तैयारी

गॉल पहुंचने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने टेस्ट मैच की तैयारी शुरू कर दी है। टीम की नजर खास तौर पर गॉल की पिच पर रहेगी, क्योंकि श्रीलंका की पिचें अक्सर स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती हैं। भारत और श्रीलंका के बीच यह दो टेस्ट मैचों की सीरीज है।

पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा। श्रीलंका ने भी पहले टेस्ट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। 

भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में कर रही है संघर्ष

भारतीय टीम शुभमन गिल की कप्तानी में पिछले कुछ वक्त से संघर्ष करती हुई नजर आ रही है। खास तौर पर स्पिनर्स को खेलने में अब वो बात नहीं दिख हरी है, जो पहले हुआ करती थी। टीम कम से कम भारत में अपने ही बुने हुए जाल में फंस जाती है।

इस बार श्रीलंका की टीम में प्रभात जयसूर्या जैसे गेंदबाज हैं, जो निश्चित तौर पर टीम इंडिया के लिए परेशान का सबब बन सकते हैं। हालांकि अभी मैच में दो दिन का वक्त और इस दौरान पिच पर नजर रखने के साथ साथ अपनी तैयारी को भी पुख्ता करने का मौका होगा। 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जाएंगे मुकाबले

सीरीज के मुकाबले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जाएंगे, ऐसे में ये और भी ज्यादा अहम हो जाते हैं। टीम इंडिया अभी डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में काफी नीचे चल रही है। लेकिन अगर इस सीरीज को जीतने में सफलता मिलती है तो ​उसके पास आगे जाने का भी मौका होगा। इस बीच मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है कि देखना होगा कि कौन सी टीम बाजी मारती है। 

श्रीलंका की टीम: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, कामिंदु मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चांदीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशर नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, दिलशान मदुश्का। 

भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी, सरफराज खान। 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *