भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम में 16 साल के भारतीय मूल के नील पटेल को मिला मौका

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम 13 सितंबर से भारत दौरे पर मल्टी फॉर्मेट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में 16 साल के भारतीय मूल के खिलाड़ी नील पटेल को भी शामिल किया गया है, जिन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

कौन हैं नील पटेल?

नील पटेल ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स से खेलते हैं। उनका जन्म और पालन-पोषण ऑस्ट्रेलिया में हुआ है, लेकिन उनके परिवार की जड़ें भारत के गुजरात से जुड़ी हैं। नील एक ओपनिंग बल्लेबाज हैं और जरूरत पड़ने पर ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया की उभरती हुई युवा प्रतिभाओं में गिना जाता है।

फर्स्ट ग्रेड क्रिकेट में बनाया रिकॉर्ड

नील पटेल ने सिडनी प्रीमियर क्रिकेट फर्स्ट ग्रेड में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक कैलेंडर ईयर में 1000 से ज्यादा रन बनाकर इतिहास रचा था। हाल ही में उन्होंने फर्स्ट ग्रेड क्रिकेट में अपना पहला शतक भी लगाया है।

भारत दौरे पर रहेंगी नजरें

नील ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टैलेंट कप में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम में जगह मिली है। अब भारत दौरे पर सभी की नजरें इस युवा खिलाड़ी के प्रदर्शन पर रहेंगी। 

बता दें कि नील पटेल को क्रीज पर टिककर खेलने के लिए जाना जाता है. क्रीज पर टिके रहने के साथ-साथ वह स्कोरबोर्ड को भी आगे बढ़ाते रहते हैं. इस काबीलियत के साथ वह किसी भी मैदान पर टीम के लिए अहम योगदान दे सकते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि भारत दौरे पर वह कैसा परफॉर्म करते हैं. बता दें कि केसी बार्टन, हेडन बारबुलोवी, एली ब्रेन, विल बायरम, ब्लेक कैटल, जैक जोस्नेक, स्पेंसर ग्रीन, कॉनर ग्रेगरी, चार्ली हेंडरसन, जेड हॉलिक, मैथ्यू लॉफ, नील पटेल, जैकब पीट्ज, पैट्रिक सुलिवन, थियो त्सिंगोस, थॉमस वासिओ.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *