‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, सिर्फ तमिल में 150 करोड़ क्लब में हुई शामिल

‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, सिर्फ तमिल में 150 करोड़ क्लब में हुई शामिल

हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इसी बीच तमिल सिनेमा से भी एक बड़ी खबर सामने आई है।

थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने सिर्फ तमिल भाषा में ही 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

यह फिल्म CBFC में करीब 7 महीने तक अटकी रही, लेकिन रिलीज के बाद दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं और इसकी कमाई लगातार बढ़ रही है।

12वें दिन भी जारी रही शानदार कमाई

रिलीज के 12वें दिन भी ‘जन नायकन’ ने अच्छी कमाई की। फिल्म की मजबूत कमाई से साफ है कि दर्शकों के बीच थलापति विजय की आखिरी फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

फिल्म ‘जन नायकन’ के 12वें दिन के कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो फिल्म सोमवार को भी अच्छा खासा बिजनेस कर रही है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले हफ्ते 153.55 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं, दूसरे हफ्ते भी इसका जलवा बरकरार है. फिल्म को वीकेंड पर अच्छा खासा रिस्पांस मिला. इसने 10.70 करोड़ का बिजनेस 11वें दिन किया.


– फिल्म ने 12वें दिन रात 8.30 बजे तक 2.70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– इस पर फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी 23.7%  दर्ज की गई.
– इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 178.30 करोड़ हो चुका है.

तमिल में 150 करोड़ पार कर चुकी है ‘जन नायकन’

‘जन नायकन’ ने बॉक्स ऑफिस पर तमिल में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. इसने महज 11 दिनों में 150 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 11 दिनों में 151 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. वहीं, फिल्म का इंडिया ग्रॉस 205 करोड़ और ओवरसीज में 91 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है. जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 296 करोड़ भी हो चुका है.

विजय की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर बनी ‘जन नायकन’

एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘जन नायकन’ ने 11 दिनों के कलेक्शन के बाद बॉक्स ऑफिस पर एक और रिकॉर्ड सेट कर दिया है. ये विजय के करियर की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म भी बन चुकी है. फिल्म ने विजय की ‘बिगिल’ (171.26 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है. देखिए विजय की टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्में….

1. लियो- 341.04 करोड़
2. द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम- 252.71 करोड़
3. वरिसु- 178.14 करोड़
4. जन नायकन- 175.26 करोड़
5. बिगिल- 171.26 करोड़

बहरहाल, ‘जन नायकन’ के बारे में बात की जाए तो ये फिल्म में थलापति विजय लीड रोल में हैं. इसमें एक्ट्रेस पूजा हेगड़े उनकी लेडी लव के किरदार में दिखेंगी. फिल्म में विजय भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते नजर आते हैं.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *