बोकारो चास थाना प्रभारी का ऑडियो वायरल, अमर्यादित व्यवहार पर कार्रवाई…

बोकारो चास थाना प्रभारी का ऑडियो वायरल, अमर्यादित व्यवहार पर कार्रवाई…

बोकारो (BOKARO): सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ऑडियो क्लिप के बाद चास थाना प्रभारी पर विभागीय कार्रवाई की गई है। अमर्यादित भाषा के प्रयोग के आरोप में पुलिस विभाग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटाते हुए पुलिस केंद्र, बोकारो भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल 2026 को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हुआ, जिसमें चास थाना प्रभारी द्वारा ‘अजय’ नामक व्यक्ति से बातचीत के दौरान आपत्तिजनक एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सुना गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) चास (सदर बोकारो) को ऑडियो की सत्यता की जांच का निर्देश दिया था।

एसडीपीओ की जांच रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से पुष्टि हुई कि वायरल ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज थाना प्रभारी पु०नि० (इंस्पेक्टर) सुषमा कुमारी की ही है तथा बातचीत के दौरान उनके द्वारा अनुचित भाषा का प्रयोग किया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर इसे अनुशासनहीनता और पद की गरिमा के प्रतिकूल आचरण मानते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।

पुलिस विभाग ने इंस्पेक्टर सुषमा कुमारी को अगले आदेश तक पुलिस केंद्र, बोकारो में पदस्थापित (लाइन हाजिर) कर दिया है। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आम जनता के साथ दुर्व्यवहार या अनुशासनहीनता किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *