पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों और शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। राज्य में गर्मी के कारण लागू की गई विशेष स्कूल टाइमिंग अब खत्म हो गई है।
1 जुलाई से बिहार के सभी सरकारी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूल सामान्य समय के अनुसार चलेंगे। नए समय के मुताबिक, स्कूल सुबह 9:30 बजे खुलेंगे और शाम 4:00 बजे तक संचालित होंगे। शिक्षा विभाग के इस फैसले के बाद अब सभी सरकारी स्कूल नियमित समय-सारिणी के अनुसार ही संचालित किए जाएंगे।
बता दें कि इससे पहले शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टियों के बाद 22 जून से 30 जून तक भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों का समय बदल दिया था. उस दौरान स्कूल सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही चलाए जा रहे थे. अब मानसून के आने और मौसम की स्थिति में सुधार को देखते हुए विभाग ने स्कूलों को फिर से पुराने नियमित समय पर संचालित करने का निर्णय लिया है.
वहीं शिक्षा विभाग ने नए आदेश के साथ एक जरूरी बात भी साफ कर दी है. विभाग के अनुसार, यदि राज्य के किसी जिले में अब भी बहुत ज्यादा गर्मी, लू या अन्य खराब मौसम की स्थिति बनी रहती है, तो वहां के DM स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए फैसला ले सकते हैं.

