बार-बार मच्छर आपको ही काटते हैं? साइंस बताती है इसकी असली वजह

बार-बार मच्छर आपको ही काटते हैं? साइंस बताती है इसकी असली वजह

बारिश के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। आपने भी देखा होगा कि कुछ लोगों को मच्छर दूसरों के मुकाबले ज्यादा काटते हैं। यह सिर्फ संयोग नहीं, बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण हैं। आइए जानते हैं कि आखिर मच्छर कुछ लोगों की ओर ज्यादा क्यों आकर्षित होते हैं।


मच्छर प्रेग्नेंट महिलाओं की तरफ भी ज्यादा आकर्षित होते हैं

मच्छर आमतौर पर कार्बनडाइऑक्साइड, शरीर की गर्मी और नमी की तरफ आकर्षित होतें और इन्हीं का इस्तेमाल करके वे इंसानों का पता लगाते हैं। इसलिए जब व्यक्ति के शरीर का तापमान ज्यादा होता है या पसीना आया होता है, तो मच्छर ज्यादा काटते हैं। पार्क में एक्सरसाइज करते समय भी मच्छर आस-पास इसलिए ज्यादा मंडराते हैं, क्योंकि उस समय आपके शरीर में पसीना आता है और सांसे तेज चलने लगती हैं, जिसके कारण कार्बनडाइऑक्साइड ज्यादा रिलीज होता है। ये कॉम्बिनेशन मच्छरों को पसंद आता है और वो आपकी तरफ आकर्षित होने लगते हैं। 

इसी वजह से मच्छर प्रेग्नेंट महिलाओं की तरफ भी ज्यादा आकर्षित होते हैं। इसके पीछे का कारण यह है कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर का तापमान सामान्य से ज्यादा रहता है और वे कार्बनडाइऑक्साइड भी ज्यादा रिलीज करती हैं।

परफ्यूम भी देती है मच्छरों को न्यौता

हमारी त्वचा पर कई माइक्रोब्स रहते हैं, जो एक खास तरह का केमिकल बनाते हैं। इस केमिकल को वोलेटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड्स कहा जाता है। हमारी त्वचा पर ये केमिकल लगभग 500 से भी ज्यादा तरह के होते हैं, जो मिलकर हमारे शरीर की महक बनाते हैं। मच्छरों को कुछ लोगों की गंध ज्यादा आकर्षित करती है और इस वजह से उन्हें ज्यादा काटते हैं। 

NOTE: यह बेसिक जानकारी पर आधारित है NewsANP किसी तरह का दावा नहीं करता है..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *