बारामुड़ी खटाल में मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह का जोरदार स्वागत, जनसमस्याओं के समाधान का दिया भरोसा…

बारामुड़ी खटाल में मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह का जोरदार स्वागत, जनसमस्याओं के समाधान का दिया भरोसा…

धनबाद(DHANBAD): चुनावी जनसंपर्क अभियान के क्रम में आज मेयर प्रत्याशी सह झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह का धनबाद के बारामुड़ी क्षेत्र अंतर्गत खटाल में स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया। क्षेत्र में पहुंचते ही समर्थकों ने फूल-मालाओं एवं नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर संजीव सिंह ने पूरे खटाल क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। सड़क, स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

जनसमर्थन से अभिभूत संजीव सिंह ने बारामुड़ी खटाल की देवतुल्य जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि धनबाद के सर्वांगीण विकास और हर वार्ड में समान रूप से सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी।

जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने आगामी चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *