बांकीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी का उम्मीदवार घोषित, अभिषेक कुमार को मिला मौका

बांकीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी का उम्मीदवार घोषित, अभिषेक कुमार को मिला मौका

बीजेपी ने पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने इस सीट से अभिषेक कुमार को चुनाव मैदान में उतारा है। इससे पहले इस सीट का प्रतिनिधित्व बीजेपी नेता नितिन नवीन कर रहे थे।

बता दें कि अचानक मंगलवार को बीजेपी मुख्यालय की ओर से लिस्ट जारी हुई तो उसमें अभिषेक कुमार का नाम था. हालांकि चर्चा में तीन-चार नाम थे लेकिन उसमें से किसी को मौका नहीं मिला.

बांकीपुर विधानसभा सीट पर होगी कड़ी टक्कर

अभिषेक कुमार के नाम के ऐलान के साथ ही बीजेपी के प्रत्याशी का इंतजार भी अब समाप्त हो गया.

बता दें कि इससे पहले आरजेडी ने बीते सोमवार को अपने कैंडिडेट की घोषणा की थी. रेखा गुप्ता को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है. यानी विपक्ष से इस बार रेखा गुप्ता बीजेपी को टक्कर देंगी तो दूसरी ओर प्रशांत किशोर कितना डैमेज करते हैं यह देखने वाली बात होगी. यह तो तय है कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले इस उपचुनाव में कांटे की टक्कर होगी. कड़ी टक्कर में जीत किसकी होती है यह चुनाव के नतीजों के बाद पता चलेगा.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *