धनबाद(DHANBAD): आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को धनबाद पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस जवानों को भीड़ नियंत्रण, आपात स्थिति से निपटने और कानून व्यवस्था बनाए रखने का प्रशिक्षण दिया गया। मॉक ड्रिल में विभिन्न परिस्थितियों का अभ्यास कराया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में पुलिस तत्परता से कार्रवाई कर सके।
मौके पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि बकरीद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस बल को भीड़ नियंत्रण और संवेदनशील परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास कराया गया है। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।
सिटी एसपी ने कहा कि धनबाद पुलिस पूरी तरह से तैयार है और सभी संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। साथ ही लोगों से भी आपसी भाईचारा और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की गई।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

