धनबाद(DHANBAD):धनबाद में खाद्य सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी तेज कर दी गई है। जिला जनसम्पर्क कार्यालय, धनबाद की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब वाहन द्वारा स्टेशन रोड और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की गई।
इस दौरान करीब 43 खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 123 खाद्य नमूनों की मौके पर ही जांच की गई। इनमें समोसा, छोले, चटनी, तेल, मसाले, दाल, मिठाई, लड्डू, पनीर, दही सहित अन्य खाद्य सामग्री शामिल थीं।
जांच में 19 नमूने फेल पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही संबंधित दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई।
खाद्य कारोबारियों को प्रतिबंधित चंपई रंग के उपयोग से बचने और अनिवार्य रूप से फूड लाइसेंस बनवाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
इस जांच अभियान में फूड एनालिस्ट शुभम, रोहित और पंकज मौजूद रहे, जिन्होंने मौके पर ही सैंपलों की जांच की। वहीं खाद्य सुरक्षा कार्यालय की टीम में राहुल कुमार पासवान, राहुल कुमार और प्रिंस वी भी शामिल रहे।
यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

