BPFC क्लब, बैधनावाडीह, देवग्राम की ओर से कोस्माटांड ग्राउंड में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शारदा सिंह का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मैदान में मौजूद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह बढ़ाया।
शारदा सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने मैदान में बैठकर फुटबॉल मैच का आनंद लिया। प्रतियोगिता के समापन पर उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया श्रीमती टिंकू देवी, पंचायत समिति सदस्य श्रीमती पारो देवी, श्री भास्कर महतो, श्री अशिष्ट शुभंकर, श्री लाल मोहन, श्री प्रदीप मोदक, श्री सोहन महतो, श्री सुरन महतो, श्री बप्पी चक्रवर्ती, श्री रमेश महतो, श्री गणेश मोदक, श्री मुकेश मोदक और श्री कार्तिक महतो सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

